चायल, किन्नौर में होटलों पर लगा ताला
शिमला, 20 मार्च (निस)
प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उपाय और कड़े कर दिए हैं। चायल और किन्नौर जिला में आज से सभी होटलों पर ताले लग गए जबकि पर्यटक स्थल मनाली में सोमवार से होटलों पर ताले लग जाएंगे। शिमला में भी अधिकांश होटल अब पर्यटकों को ठहराने से परहेज कर रहे हैं तथा प्रदेश के अधिकांश बाजार सूने हो गए हैं। राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक यूनूस के मुताबिक अंतराज्यीय बस सेवाएं सीमित कर दी गई हैं और अब केवल इक्का-दुक्का बसें ही चंडीगढ़ के लिए भेजी जा रही हैं। शिमला नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने आज पत्रकारों से कहा कि निगम ने अपनी सारी काउंटर सुविधाएं बंद कर दी हैं और केवल ऑनलाईन सुविधाएं ही जारी रहेंगी। प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों में नियमित ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। केवल इमरजेंसी ऑपरेशन ही होंगे। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से हमेशा गुलजार रहने वाली पर्यटन नगरी शिमला, मनाली, कुफरी, चायल, कसौली, धर्मशाला और मैकलोडगंज में सन्नाटा पसरने लगा है।
The post चायल, किन्नौर में होटलों पर लगा ताला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2J5qGMQ
via Latest News in Hindi
0 Comments