बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे का विरोध जारी
मंडी, 20 मार्च (निस)
बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति मंडी में विरोध रैली करेगी। इससे पहले समिति हवाई अड्डे से प्रभावित होने वाले गांवों में बैठकें करके कमेटियों का गठन करेगी। विरोध रैली से पहले हवाई अड्डे के विरोध में संघर्ष समिति पर्चे और पोस्टर निकालेगी और वाॅल राइटिंग भी करेगी। यह फैसला संघर्ष समिति की जोगिंद्र वालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक के बाद कहा गया है कि बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर किसानों में भारी रोष है और किसान बार-बार सरकार से मांग कर रहे हैं कि हवाई अड्डे का निर्माण किसी दूसरी जगह किया जाए।
‘उजड़ जाएगी 10 हजार की आबादी’
बैठक में कहा गया कि बल्ह में हवाई अड्डे के निर्माण से करीब 10 हजार की आबादी उजड़ जाएगी, लेकिन सरकार को इस बात की कोई चिंता नहीं है और किसानों को विश्वास में लिए बिना सरकार ने राजस्व विभाग के कर्मचारी प्रस्तावित हवाई अड्डे के क्षेत्र में किसानों के घरों, कुओं और गौशालाओं को गिनने के लिए भेज दिए हैं, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। संघर्ष समिति के सचिव नंद लाल ने बताया कि बैठक के बाद संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी से भी मिले और उन्हें होने वाले नुकसान से अवगत कराया।
The post बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे का विरोध जारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dl44Wk
via Latest News in Hindi
0 Comments