मंडी, 20 मार्च (निस)
औट पुलिस ने झलोगी आर्मी कैंप के पास एक निजी बस में सवार इग राम निवासी असम को नशे की खेप के साथ दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 421 चरस व 502 ग्राम अफीम बरामद की गई है। औट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से नशे की खेप को लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई के नेतृत्व में औट पुलिस ने झलोगी के समीप नाका लगाया था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति इग राम निवासी असम को गिरफ्तार कर लिया है। यह व्यक्ति पिछले 20 वर्षों से सलापड़ में किराए के मकान में रह रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जानी थी।

The post नशे की खेप के साथ एक दबोचा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WwCijH
via Latest News in Hindi

0 Comments