कांगड़ा में रद्द की 14 ट्रेनें
शिमला, 20 मार्च (एजेंसी)
फिरोजपुर रेलवे मंडल ने कोरोना वायरस महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शुक्रवार को कांगड़ा घाटी में 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। जनता को जागरूक करने के लिए हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाने के संबंध में घोषणाएं कालका-शिमला सेक्शन पर कालका रेलवे स्टेशन और सरहिंद-दौलतपुर चौक सेक्शन पर सभी स्टेशनों पर की जा रही है।
फिरोजपुर मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा घाटी (पठानकोट-जोगिंदरनगर) में सभी ट्रेन सेवाओं को अगले आदेश तक आधी रात से रद्द कर दिया गया है।
The post कांगड़ा में रद्द की 14 ट्रेनें appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2U8gObj
via Latest News in Hindi
0 Comments