कोरोना वायरस से डरा आईएस, बोला- आतंकी न जाएं यूरोप
लंदन, 15 मार्च (एजेंसी)
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अपने आतंकियों के लिए कोरोना वायरस प्रभावित यूरोप से दूर रहने का एक यात्रा परामर्श जारी किया है। ‘द संडे टाइम्स’ के अनुसार आईएस के न्यूजलेटर ‘अल नबा’ के नवीनतम संस्करण में यूरोप की यात्रा नहीं करने की चेतावनी देते हुए इस संबंध में नये ‘शरीयत निर्देशों’ का हवाला दिया गया है। यह आतंकवादी संगठन पूर्व में आतंकवादियों को यूरोप में हमलों का षड्यंत्र रचने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है।
आतंकी संगठन ने कोरोना वायरस से पीड़ित अपने आतंकवादियों को निर्देश दिया है कि वे अपना क्षेत्र न छोड़ें ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। ‘अल नबा’ में कहा गया है कि ‘जो स्वस्थ हैं कि उन्हें महामारी की जमीन में प्रवेश
नहीं करना चाहिए और जो इस बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें वहां से नहीं निकलना चाहिए।’ इसमें आतंकवादियों को निर्देश दिया गया है कि वे ‘उबासी या छींकते’ समय अपने मुंह ढंक लें और अपने हाथ नियमित रूप से धोयें।’
The post कोरोना वायरस से डरा आईएस, बोला- आतंकी न जाएं यूरोप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2vsFySi
via Latest News in Hindi
0 Comments