अलबामा बोर्ड की योग को हां, नमस्ते को ना
वाशिंगटन, 15 मार्च (एजेंसी)
अमेरिका की अलबामा प्रतिनिधि सभा ने महीनों तक गहन चर्चा के बाद योग से दशकों पुराना प्रतिबंध हटाने के पक्ष में मतदान किया है, लेकिन उसने ऐसे समय में ‘नमस्ते’ पर रोक लगा दी है जब दुनियाभर के नेता कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अभिवादन के इस तरीके को अपना रहे हैं। योग से प्रतिबंध हटाया जाना भारत की सदियों पुरानी इस पद्धति की बढ़ती स्वीकृति और लोकप्रियता को दर्शाता है।
अलबामा शिक्षा बोर्ड ने कट्टरपंथी समूहों के दबाव में आकर 1993 में राज्य के सार्वजनिक स्कूलों में योग के साथ-साथ सम्मोहन और ध्यान पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया था। डेमोक्रेटिक पार्टी से विधायक जेरेमी ग्रे द्वारा पेश किये गए ‘योग विधेयक’ पर मंगलवार को मतदान हुआ। इसके पक्ष में 84 और विरोध में 17 वोट पड़े। अलबामा प्रतिनिधि सभा ने नमस्ते को अपनाने से इनकार किया हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनियाभर के नेता आज के दौर में हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना पसंद कर रहे हैं। अब ये विधेयक राज्य के सीनेट को भेजा जाएगा और अगर वहां उसे मंजूरी मिलती है और गवर्नर के आईवे उसपर हस्ताक्षर कर देती हैं तो यह एक कानून बन जाएगा। इसके साथ ही के-12 स्कूलों में 27 साल से योग पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। विधेयक के अनुसार, शिक्षा बोर्ड इस शर्त के साथ केजी से लेकर 12 तक के छात्रों के लिये योग का निर्देश दे सकता है कि यह एक वैकल्पिक गतिविधि होगी। विधेयक में कहा गया है कि छात्रों को योग करने या न करने का विकल्प दिया जाएगा।
The post अलबामा बोर्ड की योग को हां, नमस्ते को ना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UbRmAr
via Latest News in Hindi
0 Comments