दंगों में नुकसान : वसूली अध्यादेश को मंजूरी
लखनऊ, 15 मार्च (एजेंसी)
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कैबिनेट द्वारा पारित ‘उत्तर प्रदेश रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्राॅपर्टी अध्यादेश-2020’ को लागू करने की मंजूरी दे दी है। राजभवन के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने शुक्रवार को इस अध्यादेश को मंजूरी दी थी। गौरतलब है कि लखनऊ में जिला प्रशासन ने उग्र प्रदर्शन के मामले में 57 आरोपियों की फोटो वाले होर्डिंग लगवाये हैं। हाईकोर्ट ने सरकार को 16 मार्च तक इन होर्डिंग्स को हटाने के आदेश दिये थे।
The post दंगों में नुकसान : वसूली अध्यादेश को मंजूरी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3d1moDY
via Latest News in Hindi
0 Comments