नयी दिल्ली, 30 मार्च (एजेंसी)
हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकियों को अपने साथ एक वाहन से लेकर जाने के दौरान इसी साल गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की हिरासत दिल्ली की एक अदालत ने 3 अप्रैल तक बढ़ा दी है। विशेष जज अजय कुमार जैन ने दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सिंह की हिरासत अवधि बढ़ाई है। पुलिस ने कहा था कि अन्य आरोपियों जावेद इकबाल, सैयद नावीद, मुश्ताक और इमरान शैफी मीर के सामने उसकी पूछताछ करानी है। अदालत ने पुलिस को दविंदर की हर 48 घंटे में मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए।

The post आतंकियों की मदद के आरोपी दविंदर सिंह की हिरासत बढ़ी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/341Bu8f
via Latest News in Hindi

0 Comments