नयी दिल्ली, 30 मार्च (एजेंसी)
निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सरकार की मदद के लिये पीएम-केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये का योगदान देगी। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 करोड़ रुपये का योगदान देगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द विजय प्राप्त कर लेगा।

The post रिलायंस पीएम केयर फंड में देगी 500 करोड़ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wSfAbx
via Latest News in Hindi

0 Comments