प्रिंस हैरी, मेगन का सुरक्षा खर्च नहीं उठाएंगे : ट्रंप
वाशिंगटन, 30 मार्च (एजेंसी)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की सुरक्षा पर होने वाला खर्च नहीं उठाएगा। दरअसल, ब्रिटिश टैबलॉयड ‘द सन’ ने पिछले हफ्ते खबर दी थी कि शाही दंपत्ति अपने 10 महीने के बेटे आर्ची के साथ लॉस एंजिलिस पहुंच गया है। ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, पता चला कि हैरी और मेगन ब्रिटेन छोड़कर स्थायी रूप से कनाडा में रहेंगे। बहरहाल, अमेरिका उनकी सुरक्षा पर होने वाला खर्च नहीं उठाएगा।’
The post प्रिंस हैरी, मेगन का सुरक्षा खर्च नहीं उठाएंगे : ट्रंप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aH5n0p
via Latest News in Hindi
0 Comments