दिल्ली में 8वीं तक के छात्र बिना परीक्षा दिए ही अगली क्लास में
नयी दिल्ली, 30 मार्च (एजेंसी)
दिल्ली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को ‘अनुत्तीर्ण नहीं करने की नीति’ के तहत प्रोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के कारण कक्षा आठ तक की परीक्षाएं नहीं हो सकीं और उसके बाद कोरोना वायरस का प्रकोप सामने आ गया।
The post दिल्ली में 8वीं तक के छात्र बिना परीक्षा दिए ही अगली क्लास में appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UJNXcy
via Latest News in Hindi
0 Comments