भाजपा कार्यकर्ता करें प्रभावितों की मदद : जयराम
शिमला, 28 मार्च (निस)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के भाजपा नेताओं के साथ बातचीत के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि कोरोना वायरस के कारण कर्फ्यू के दौरान राज्य में कोई भी व्यक्ति भोजन और आश्रय के बिना न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में फंसे श्रमिकों और परियोजना स्थलों में निर्माण श्रमिकों को हर संभव सहायता प्रदान करें। प्रशासन से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेब और अन्य मजदूरों की सूची तैयार की जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेषतौर पर अन्य राज्यों से आए लोगों की पहचान में सहयोग करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए जिला प्रशासन व पंचायती राज संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए।
‘मंडी में कांग्रेसी कार्यकर्ता रहें सेवा में तत्पर’
मंडी (निस) : प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अगुआई में कर्फ्यू के चलते प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन सेवा से शुरू की गई है और उन्होंने मीडिया को बताया कि इस बारे जिला के सभी ब्लाक अध्यक्षों से फोन के माध्यम से कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में परिस्थितियों बारे मंथन किया गया। उन्होंने जिला मंडी में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्नवान किया है कि कर्फ्यू के दौरान जनता की सेवा में तत्पर रहें।
The post भाजपा कार्यकर्ता करें प्रभावितों की मदद : जयराम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/33Tlzc5
via Latest News in Hindi

0 Comments