धर्मशाला,28 मार्च (निस)
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार, बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों के प्रति संवेदशील है। जो लोग जहां हैं वहीं बने रहें, जिससे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। वहीं धर्मशाला में कोरोनावायरस से निपटने के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल में फ्लू क्लीनिक खोला गया है और मोबाईल नेत्र चिकित्सा‍ इकाई को आपातकालीन क्लिनिक बनाया गया है। डॉ़ राजेंद्र प्रसाद अस्पताल टांडा व जोनल अस्पताल धर्मशाला में सामान्य रोगियों को ओपीडी में आने के बजाय फोन पर ही डाक्टर से संपर्क करने के लिए कहा गया है। जल्द डॉक्टरों की लिस्ट फोन नंबरों के साथ प्रशासन तैयार करेगा। परमार ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की। लोगों को उपयोग की वस्तुएं मिलती रहेंगी। परमार ने शनिवार को भवारना में 50 परिवारों को राशन, मास्क और सेनेटाइजर वितरित किये।
पठानिया बांटेंगे 20 हजार सेनेटाइजर
नूरपुर से विधायक राकेश पठानिया ने अपने कंट्रोल रूम के माध्यम से सेनेटाइजर व राशन वितरित किया। शनिवार सुबह 20 हजार सेनेटाइजर की पहली खेप इस कंट्रोल रूम में पहुंची है। पुलिस प्रशासन के माध्यम से इलाके में लोगों को ये सेनेटाइजर वितरित किए जाएंगे।
फेक खबर पर एफआईआर
एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा ने सोशल मीडिया में पालमपुर कार्यालय में पैसे लेकर कर्फ्यू पास बनाये जाने की खबर को भ्रामक बताया है। इस खबर पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

The post कांगड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल में बना फ्लू क्लीनिक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3apyTHC
via Latest News in Hindi

0 Comments