रेवाड़ी (निस) : बावल थाना क्षेत्र से एक महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान महिला के खाते से निकाली गई नकदी व जेवरात बरामद करने का प्रयास किया जायेगा। आरोपी की पहचान अलवर जिला के गांव दादिया निवासी बीर सिंह के रूप में हुई है। बावल थाना प्रभारी मदन लाल ने कहा कि जनवरी माह में बावल थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि बीर सिंह उसे मोबाइल पर मैसेज भेज कर संबंध बनाने की धमकी दे रहा है। डरा धमका कर आरोपी उसे एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बीरसिंह को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया।

The post दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31Usy3D
via Latest News in Hindi

0 Comments