22 करोड़ में सीमेंट की बनेगी जठलाना रोड
रादौर, 14 फरवरी (निस)
पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि रादौर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। टूटी सड़कों के चौड़ीकरण व विशेष रूप से इसकी मरम्मत का काम जल्द शुरू करने के लिए सीएम, डिप्टी सीएम को नोट भेजा गया है। उन्होंनेे विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र की सभी सड़कों की रिपोर्ट ली और जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत के आदेश दिए। उम्मीद है कि रादौर की सड़कें जल्द से जल्द चमकेंगी। पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बताया कि रादौर से जठलाना मेन सड़क है और इस पर भारी ट्रैफिक चलता है, यह कई गांवों को जोड़ती है। सीमेंट की सड़क बनाने 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन सड़क किनारे पेड़ काटने में हो रही देरी के कारण फिलहाल इसे कारपेट करने के लिए कहा है। इसके साथ मंधार से माधोबास चौक तक सड़क के चौड़ीकरण और स्पेशल रिपेयर, अलाहर से जयपुर की विशेष मरम्मत के साथ सभी सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि रादौर से बुबका सहित कारपेट होने वाली सभी सड़कों को 20 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
The post 22 करोड़ में सीमेंट की बनेगी जठलाना रोड appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OVo2wC
via Latest News in Hindi
0 Comments