50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
फरीदाबाद (हप्र) : पिछले करीब 9 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को क्राईम ब्रांच एनआईटी पुलिस ने गुजरात सीमा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को हत्या के 2 मामलों में सजा हो चुकी है। पैरोल पर जेल से निकलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। एसीपी क्राइम अनिल यादव ने बताया कि आरोपी रमेश उर्फ पप्पन ने अपने साथी राजेंद्र उर्फ पतीला के साथ मिलकर 16 नवंबर 2002 में बल्लभगढ़ में रह रहे उत्तरप्रदेश निवासी गोबिंद नामक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।
The post 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SLlrGv
via Latest News in Hindi
0 Comments