कलायत, 14 फरवरी (निस)
ढुंढवा-कौलेखां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास सड़क के किनारे पर गड्डों में किसी ने मरी मुर्गियां फेंक दी। आस-पास के क्षेत्र में बदबू फैलने से ग्रामीणों में रोष है। इस बारे में ढुंढवा-कौलेखां निवासी धर्मपाल, राजपाल, राममेहर, मदन, दिवान सिंह, गोपी राम ने बताया कि स्कूल के पास किसी ने बड़ी तादाद में मृत मुर्गियों को सड़क के किनारे फेंक दिया है। जिसके कारण आस-पास के क्षेत्र में बदबू फैल रही है। मुर्गियों को किसने मारा और किसने फैकी है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया। जिस प्रकार से बड़ी तादाद में मुर्गियों को फेंका गया है उससे लगता है कि यह किसी पोल्ट्रीफार्म वाले ने फैंकी है और जो किसी गंभीर बीमारी से त्रस्त रही होंगी। मृत मुर्गियों से कोई भी बीमारी फैल सकती है।

The post स्कूल के पास फेंकी मृत मुर्गियां, गांव में बदबू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OVnUgC
via Latest News in Hindi

0 Comments