जोहानिसबर्ग (एजेंसी) : दक्षिण अफ्रीका की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में कई महीनों से पेशी से बच रहे पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खिलाफ मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सरकारी प्रसारक ‘दक्षिण अफ्रीका प्रसारण निगम’ के अनुसार यह वारंट राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण के अनुरोध पर जारी किया और अब जुमा को पीटरमैरिट्सबर्ग हाई कोर्ट के समक्ष पेश होना होगा। खबर है कि जुमा बीमार हैं और इस समय क्यूबा में इलाज करा रहे हैं। जुमा पर फ्रांसीसी हथियार निर्माता थेल्स से अपने पूर्व वित्तीय सलाहकार शबीर शेख के जरिये घूस लेने का आरोप है।

The post द. अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जुमा के गिरफ्तारी वारंट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ujKo3C
via Latest News in Hindi

0 Comments