शाहपुर, किरनी सेक्टरों में पाक की गोलाबारी
जम्मू (एजेंसी) : पाकिस्तान सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘पाकिस्तान ने पुंछ जिले में शाहपुर और किरनी सेक्टरों में एलओसी पर शाम लगभग 4.30 बजे बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’ उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में एलओसी पर हाल में पाकिस्तानी गोलाबारी में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
और चार अन्य घायल हो गये थे।
The post शाहपुर, किरनी सेक्टरों में पाक की गोलाबारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RWyOEC
via Latest News in Hindi
0 Comments