चंडीगढ़, 4 फरवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा में अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए सरकार विशेष मुहिम चलाएगी।
इसके लिए विभाग के अधिकारियों को विशेष जागरूकता कैम्प लगाने को कहा है। साथ ही, गांवों में पंचायती राज संस्थाओं व शहरों में स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग के मंत्री डॉ़ बनवारी लाल ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान इसके निर्देश दिए।

The post एससी-बीसी योजनाओं को लेकर सरकार चलाएगी मुहिम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UpkXrX
via Latest News in Hindi

0 Comments