5 जिलों के एसपी ट्रेनिंग पर, अन्य को जिम्मा
चंडीगढ़, 4 फरवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने पांच जिलों के एसपी के ट्रेनिंग और अवकाश पर होने के चलते उनकी जगह साथ लगते जिलों के पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सोनीपत की एसपी प्रतीक्षा गोदारा सीसीएल (चाइल्ड केयर लीव) पर हैं और अब उनकी जगह स्पेशल टास्क फोर्स भौंडसी (गुरुग्राम) के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा सोनीपत एसपी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ट्रेनिंग के लिए गए हुए हैं। उनकी गैर-हाजिरी में यमुनानगर एसपी का कार्यभार कुरुक्षेत्र की एसपी आस्था मोदी को दिया है। रोहतक के एसपी राहुल शर्मा भी ट्रेनिंग के चलते अवकाश पर हैं। अब उनकी जगह चरखी दादरी के एसपी मोहित ढांडा रोहतक के एसपी का कार्यभार संभालेंगे। महेंद्रगढ़ के एसपी दीपक सहारण को रेवाड़ी एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। रेवाड़ी की एसपी नाजनीन भसीन ट्रेनिंग पर हैं।
The post 5 जिलों के एसपी ट्रेनिंग पर, अन्य को जिम्मा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2tth5Lu
via Latest News in Hindi
0 Comments