सीतापुर, 29 फरवरी (एजेंसी)
उत्तर प्रदेश की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया जा रहा है, बिल्कुल आतंकवादियों की तरह। शनिवार की सुबह उन्हें एक मामले की सुनवाई के लिये सीतापुर जेल से रामपुर ले जाया गया।
रामपुर जाते समय जेल के बाहर जेल की मोबाइल वैन से उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ‘बहुत अमानवीय बर्ताव हुआ है मेरे साथ। बिल्कुल आतंकियो की तरह।’ रामपुर की एक अदालत ने बुधवार को आजम खान, तजीन फातिमा और अब्दुल्ला को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे।

 

The post मेरे साथ आतंकियों जैसा बर्ताव हुआ : आजम खान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2I3TpRA
via Latest News in Hindi

0 Comments