एशियन लिटरेरी सोसाइटी का साहित्य उत्सव शुरू
नयी दिल्ली, 29 फरवरी (ट्रिन्यू)
एशियन लिटरेरी सोसाइटी (एएलएस) के द्वितीय साहित्य उत्सव मेें इंडियन वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स-2020 के विजेताओं का सम्मान किया गया। कला, साहित्य और सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बाल्मीकि प्रसाद सिंह ने साहित्य उत्सव का उद्घाटन किया। समारोह में पूर्व विदेश सचिव अमरेन्द्र खटुआ, साक्षी की अध्यक्ष डॉ. मृदुला टंडन, सयैद फ़ारूक और सुदर्शन कचेरी भी शामिल हुए। साहित्यिक समुदाय एशियन लिटरेरी सोसाइटी की स्थापना लेखक मनोज कृष्णन ने एशियाई कला, संस्कृति और साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए की है।
The post एशियन लिटरेरी सोसाइटी का साहित्य उत्सव शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wdPu26
via Latest News in Hindi
0 Comments