यतनाल की टिप्पणी का भाजपा नेताओं ने किया समर्थन
बेंगलुरु, 29 फरवरी (एजेंसी)
स्वतंत्रता सेनानी एचएस दुरैस्वामी को ‘पाकिस्तान का एजेंट’ बताने वाले विजयपुरा के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल का कई भाजपा नेताओं ने समर्थन किया है। वहीं कांग्रेस ने यतनाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने 25 फरवरी को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कई फर्जी स्वतंत्रता सेनानी हैं। एक बेंगलुरु में भी हैं। हमें अब बताना पड़ेगा कि दुरैस्वामी क्या हैं। वह वृद्ध कहां हैं। वह पाकिस्तान के एजेंट की तरह व्यवहार करते हैं।
प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कोडागु में शनिवार को यतनाल की टिप्पणी पर कहा कि दुरैस्वामी बुजुर्ग हैं और हम सबके वरिष्ठ हैं। हम सबने देखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में क्या कहा। अगर आप बुरा बोलेंगे तो बुरा सुनेंगे भी। बेल्लारी सिटी के विधायक जी सोमशेखर रेड्डी ने भी यतनाल का समर्थन करते हुए कहा कि उनका बयान उचित था। मैं उनका समर्थन करता हूं। सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी होना ही अच्छा नहीं है बल्कि उन्हें ‘देशभक्त’ भी होना चाहिए, जो देश की एकता और अखंडता की रक्षा करे। शुक्रवार को भाजपा के अन्य मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने दुरैस्वामी की यह कहते हुए निंदा की कि स्वतंत्रता सेनानी अमूल्या लियोन के आवास क्यों गए। उनका उसके परिवार से अच्छा रिश्ता है।
The post यतनाल की टिप्पणी का भाजपा नेताओं ने किया समर्थन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39ccL2Z
via Latest News in Hindi
0 Comments