किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह फिर शुरू
जयपुर, 29 फरवरी (एजेंसी)
नींदड़ गांव में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने शनिवार को फिर से जमीन समाधि सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। किसान संशोधित भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले जनवरी में किसानों ने 4 दिन का आंदोलन किया था जिसे मुख्य सचेतक महेश जोशी के हस्तक्षेप के बाद स्थगित कर दिया गया था। नींदड़ बचाओ किसान संघर्ष समिति के नेता नागेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि 50 दिन में सरकार की ओर से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया। 10 किसानों ने जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू किया है।
The post किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह फिर शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2TbJrUM
via Latest News in Hindi
0 Comments