कैथल, 29 फरवरी (हप्र)
1988 बैच के आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को मुंबई का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। परमबीर सिंह ने शनिवार को संजय बर्वे के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है। मुंबई के नये पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति से पूर्व वे महाराष्ट्र में एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी भी रह चुके हैं। परमबीर सिंह ने कैथल के ओम प्रभा जैन मॉडर्न सीनियर सेेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। उनके पिता होशियार सिंह कैथल के एसडीएम रहे हैं। परमबीर के मित्र अशोक मेहता ने बताया कि वे एक बेहद सहज स्वभाव, मिलनसार और अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा से निभाने वाले उच्च पुलिस अधकारी रहे हैं। वे कैथल के राव रघुविंदर सिंह के दामाद हैं।

 

The post कैथल में पढ़े परमबीर सिंह बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2TacI1Q
via Latest News in Hindi

0 Comments