नयी दिल्ली, 29 फरवरी (एजेंसी)
कांग्रेस ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर 4.7 फीसदी रहने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद होने का शनिवार को आरोप लगाया और कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार को गरीबों के हाथ में पैसे देने चाहिए तथा मनरेगा के तहत दिहाड़ी को 500 रुपये किया जाना चाहिए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार को नौकरियां जाने से जुड़े आंकड़े जारी करने चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, इस सरकार ने अपने कुप्रबंधन से देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। जीडीपी विकास दर 4.7 फीसदी हो गयी है। ये आकंड़े उस वक्त के हैं जब त्योहारों का मौसम था। इसका मतलब कि लोगों के पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस राजस्व का अनुमान लगाया है, यह उससे बहुत कम है।

सरकार जग जाये, वास्तविकता न नकारे
पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि अब समय है कि सरकार जग जाये, वास्तविकता को न नकारे। गरीब आदमी के हाथ में पैसा दे। बेहतर तरीका है कि मनरेगा के तहत 500 रुपये की दिहाड़ी दे। मनरेगा के तहत 150 दिन के काम को जरूरी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को नौकरियां जाने के बारे में सही आंकड़े पेश करने चाहिए।

The post अर्थव्यवस्था का बंटाधार, दिहाड़ी 500 रुपये की जाये : कांग्रेस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38ePsUO
via Latest News in Hindi

0 Comments