कन्हैया पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे : भाकपा
नयी दिल्ली, 29 फरवरी (एजेंसी)
कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी। भाकपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि आप सरकार ने राजनीतिक दबाव के चलते घुटने टेक दिए हैं। राजद्रोह के 4 साल पुराने मामले में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली सरकार ने पुलिस को मंजूरी दी थी।
The post कन्हैया पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे : भाकपा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cmEnEj
via Latest News in Hindi
0 Comments