सोनीपत, 3 फरवरी (हप्र)
नगर निगम का हिस्सा गांव फाजिलपुर के बाशिंदों को अब सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने से निजात मिलेगी। हूडा विभाग के अधिकारियों ने अपनी योजना व नक्शे में बदलाव करते हुए अब फाजिलपुर गांव के लिए सेक्टर 12 के पीछे श्मशान घाट को मंजूर किया। इसके बाद इसका निर्माण एवं चारदीवारी का काम शुरू हो गया है। इसी प्रकार खान कालोनी के लिए तय कब्रिस्तान की जगह की भी चारदीवारी का निर्माण शुरू हो गया है। बता दें कि शहर के साथ सटे गांव फाजिलपुर के पास श्मशान घाट की भी जगह नहीं है। वहां के बाशिंदे अंतिम संस्कार रायपुर गांव की ओर जा रही सड़क पर करने को मजबूर थे। दरअसल, वर्ष 1990 में श्मशान की जमीन का हूडा विभाग द्वारा अधिग्रहण किया गया था। इसका तत्कालीन पंचायत द्वारा मुआवजा उठा लिया गया था। दो साल पहले फाजिलपुर के लोगों ने अपनी इसी समस्या का जिक्र मुख्यमंत्री के तत्कालीन मीडिया सलाहकार राजीव जैन से किया।
उन्होंने हूडा विभाग के अधिकारियों से इस विषय मे बात करते हुए इसके समाधान के निर्देश दिए थे। दो साल की इस अवधि में उन्होंने गांव में ही चिन्हित की गई जमीन पर श्मशान घाट बनवाने की मंजूरी मिल गई। लेकिन खुद ग्रामीणों ने निर्माण होने से रोक दिया था। इसके बाद अधिकारियों से मिल इस समस्या का समाधान तलाशा।

The post सड़क पर करते थे अंतिम संस्कार, अब मिली जगह appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37TCa0M
via Latest News in Hindi

0 Comments