गुरुग्राम, 3 फरवरी (हप्र)
हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन महासंघ समिति (हैफेड) के अध्यक्ष सुभाष कत्याल ने कहा कि प्रदेश भर में हैफेड के उत्पाद बनाने की एक हजार नई यूनिटों की स्थापना की जाएगी। हैफेड उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे अधिक मात्रा में उत्पादों की आवश्यकता होगी। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा अवसर भी सृजित होंगे।
वह यहां हैफेड कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष में हैफेड के उत्पादों की बिक्री लगभग 1 करोड़ 73 लाख के आसपास रही। उन्होंने सभी से कहा कि वहीं इस आंकड़े में बढ़त लाए और इस वर्ष में 3 करोड़ के आंकड़े को छूने के हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिले में हर वर्ग का नागरिक रहता है और यहां की जनसंख्या भी अधिक है तो हैफेड उत्पादों की भी बिक्री यहां पर और जिलों से अधिक होनी चाहिए।

गौशाला के बाहर बिकेंगे आटा, गुड़
हैफेड के जिला प्रबंधक एसएस सैनी ने बताया कि जल्द ही हैफेड के उत्पादों को गौशाला से भी जोड़ा जाएगा। गौशाला के बाहर हैफेड के उत्पादों से भरी बस खड़ी की जाएगी जिसमें आटा, तेल, गुड़ जैसी अन्य वस्तुएं शामिल होंगी। गौशाला में आने वाले इन उत्पादों को खरीदकर गायों को खिला सकेंगे।
गोदाम का भी किया उद्घाटन
दौरान हैफेड कार्यालय परिसर में एक गोदाम का भी उद्घाटन किया गया। यह गोदाम 2 निजी कंपनियों को किराये पर दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इससे हैफेड की आय बढ़ेगी।

The post खाद्य उत्पाद तैयार करने की 1000 यूनिट लगाएगी हैफेड appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37RD6ma
via Latest News in Hindi

0 Comments