जम्मू-कश्मीर : पूर्व विधायक से एनआईए करेगी पूछताछ
श्रीनगर, 3 फरवरी (एजेंसी)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर नवीद ‘बाबू’ से संबंधों के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद से पूछताछ करेगी। नवीद को जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने सोमवार को यहां कहा कि नवीद ने दावा किया है कि वह राशिद के संपर्क में था। अवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता और ‘राशिद इंजीनियर’ के नाम से जाने जाने वाले राशिद ने उत्तर कश्मीर के लंगेट से 2014 विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।
एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों संबंधी एक मामले में 9 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी राशिद को समन जारी करने को लेकर पेशी वारंट हासिल करने के लिए अदालत के पास जाएगी ताकि पूर्व विधायक के नवीद से संबंध के बारे में पूछताछ की जा सके। वह 6 फरवरी तक एनआईए की हिरासत में है। नवीद को 11 जनवरी को दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था। नवीद का पूरा नाम सैयद नवीद मुश्ताक अहमद है। सिंह नवीद समेत 2 अन्य लोगों को कश्मीर घाटी से कथित रूप से बाहर ले जा रहा था।
The post जम्मू-कश्मीर : पूर्व विधायक से एनआईए करेगी पूछताछ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Omr50b
via Latest News in Hindi
0 Comments