सोनीपत में लोगों की समस्या सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार। -हप्र

सोनीपत, 3 फरवरी (हप्र)
कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि बीते 5 साल सोनीपत की जनता को नारकीय जीवन जीना पड़ा है। जैसे ही शहर वासियों ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका, तभी से सोनीपत में विकास के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने कहा कि पहले काम करवाने में बहुत धांधलेबाजी होती थी। पंवार सोमवार को कार्यालय पर आम जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि कालोनियों में गलियां पक्की हो रही है। सफाई का काम पहले से बेहतर है। सीवरेज व्यवस्था को जल्द सुधारने के लिए अफसरों की एक टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

The post सोनीपत में विकास को दी जा रही गति : पंवार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2uXKPRg
via Latest News in Hindi

0 Comments