बठिंडा का करेंगे कायाकल्प : मनप्रीत
बठिंडा, 7 फरवरी, (निस)
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बठिंडा शहर के विभिन्न भागों का दौरा कर कहा कि शहर के विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर उनके साथ नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, कांग्रेसी नेता अरुण वधावन, पवन मानी, टहल सिंह संधू, मास्टर हरमंदर सिंह, अशोक प्रधान व अन्य सदस्य भी थे। मनप्रीत ने आज स्थानीय डा. नौहरिये वाली गली, अजीत रोड व पावर हाउस रोड रोड पर इंटरलॉक टाइलें लगवाने के काम का आरंभ करवाया। उन्होंने बताया कि डीएवी कालेज के पीछे बने जौहड़ की चार दिवारी कर उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
The post बठिंडा का करेंगे कायाकल्प : मनप्रीत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31yaaNO
via Latest News in Hindi
0 Comments