फिल्म रिलीज होने तक डराएंगे विक्की कौशल!
मुंबई (एजेंसी) :
भूत पार्ट वन-द हॉन्टेड शिप के ट्रेलर लांच के बाद अब इस फिल्म के निर्माता फिल्म की रिलीज़ तक ‘भूत स्केअर्स’ की श्रृंखला सेट कर दर्शको को डराने आ रहे है। धर्मा प्रोडक्शन्स अपनी आगामी फिल्म भूत के प्रमोशन के चलते एक नया तरीका आजमाने वाले है, वह भूत स्केअर्स नामक अभियान शनिवार से शुरू करने जा रहे हैं जहा छोटे-छोटे डरावने वीडियोज़ दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि यह क्लिपिंग विक्की और निर्माता अपने-अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रमोशन के लिए यह एक अनूठा तरीका निकाला गया है। धर्मा प्रोडक्शन्स के सहयोग में ज़ी स्टूडीयोस द्वारा प्रस्तुत, भानु प्रताप सिंह द्वारा लिख़ित और निर्देशित, हीरू यश जोहर, करन जोहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित यह फ़िल्म इसी माह के अंत तक रिलीज होगी।
The post फिल्म रिलीज होने तक डराएंगे विक्की कौशल! appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31Bb7Vo
via Latest News in Hindi
0 Comments