रणवीर ने पूरी की ‘जयेशभाई जोरदार’ फिल्म की शूटिंग
मुंबई (एजेंसी) :
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की शूटिंग पूरी कर ली है। रणवीर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। फिल्म निर्माता दिव्यांग के निर्देशन वाली इस फिल्म में रणवीर और निर्देशक-प्रोड्यूसर मनीष शर्मा फिर एक बार साथ काम कर रहे हैं। शर्मा ने ही अभिनेता को 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से इंडस्ट्री में पहला बड़ा मौका दिया था। रणवीर ने टि्वटर पर निर्देशक और प्रोड्यूसर के साथ एक तस्वीर साझा की और फिल्म की शूटिंग खत्म होने की खबर दी। 34 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘शूटिंग खत्म हो गई। मनीष सर के साथ ‘बैंड बाजा बारात’ से ‘जयेशभाई जोरदार’ तक का सफर, आपके मार्गदर्शन में 10 साल अद्भुत रहे।’ उन्होंने कहा, ‘दिव्यांग…आप प्यार और सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। मुझे अपना जयेश बनाने के लिए शुक्रिया।’
The post रणवीर ने पूरी की ‘जयेशभाई जोरदार’ फिल्म की शूटिंग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2H7ubBr
via Latest News in Hindi
0 Comments