नयी दिल्ली (एजेंसी) :
भारतीय बाजार में बीते साल स्मार्टफोनों की बिक्री 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15.25 करोड़ इकाई पर पहुंच गयी। इस तरह चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन गया है। अनुसंधान कंपनी आईडीसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईडीसी का अनुमान है कि 2020 में भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में वृद्धि 10 प्रतिशत से कम रहेगी। आईडीसी के आंकड़ों के अनुसार 2019 में देश में कुल मोबाइल फोन बिक्री 12.3 प्रतिशत घटकर 28.29 करोड़ इकाई रह गयी। इसकी मुख्य वजह 4जी फीचर फोन की मांग में कमी आना है। बीते साल श्याओमी की बिक्री सबसे अधिक 4.36 करोड़ इकाई की रही। यह किसी ब्रांड की एक साल में सबसे ऊंची स्मार्टफोन बिक्री का आंकड़ा है। सालाना आधार पर श्याओमी की बिक्री 9.2 प्रतिशत बढ़ी है। उसकी बाजार हिस्सेदारी 28.6 प्रतिशत रही है। सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 20.3 प्रतिशत, वीवो की 15.6 प्रतिशत, ओप्पो की 10.7 प्रतिशत और रियलमी की 10.6 प्रतिशत रही। 2019 की चौथी तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़कर 3.69 करोड़ इकाई रही।

The post चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bjyAyY
via Latest News in Hindi

0 Comments