मुंबई (एजेंसी) :
फिल्मी कलाकारों की रेटिंग उनके ब्रांड आइकन के तौर पर भी की जाती है। हाल की एक स्टडी में अदाकारा दीपिका पादुकोण पिछले साल की सबसे बड़ी ब्रांड आइकन में जुड़ गई हैं। बताया जा रहा है कि वैश्विक आइकन के ब्रांड का मूल्य 93.5 मिलियन डॉलर है जो अन्य सेलेब्रिटी की तुलना में सबसे अधिक है। यही नहीं, टॉप 20 की सूची में दीपिका देश के सबसे प्रसिद्ध सितारों में से एक हैं। उनके बाद, सुपरस्टार शाहरुख खान 66 मिलियन डॉलर और सलमान खान 55.7 मिलियन डॉलर पर हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद आलिया भट्ट इस कतार में हैं। प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने भी इस सूची में जगह बनाई है। बता दें कि दीपिका ने अपनी अदाकारी से अपने हुनर का सिक्का जमाया है। फिलहाल उनका नाम टॉप ब्रांड आइकन में शुमार हैं।

The post बड़े ब्रांड आइकन में जुड़ा दीपिका का नाम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OBDNIM
via Latest News in Hindi

0 Comments