शिमला के कुफरी में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई। -प्रेट्र

चंडीगढ़/शिमला : कई दिन से तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास कराने के बाद शनिवार को मौसम के तेवर अचानक बदल गए। हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। जींद, भिवानी, महेंद्रगढ़, नारनौल, चरखी दादरी और गोहाना सहित कई इलाकों में ओले गिरे। उधर, शिमला के कुफरी में बर्फबारी से पहाड़ों ने फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं, दिल्ली में खराब मौसम के कारण 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई जगह वर्षा हुई। अगले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमोत्तर भारत में 4 से 6 मार्च के बीच बारिश होने के आसार हैं।

गोहाना के गामड़ी गांव में गिरे ओले। -निस

 

The post मौसम ने बदले तेवर हरियाणा में गिरे ओले , शिमला में बर्फबारी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ceAfXb
via Latest News in Hindi

0 Comments