दिल्ली में शनिवार को पूर्व आईएएस अधिकारी जरनैल सिंह (दायें) की ‘विद फोर प्राइम मिनिस्टर्स माय पीएमओ जर्नी’ किताब का विमाेचन करते जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा, एचके दुआ और पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लै। -मुकेश अग्रवाल

नयी दिल्ली, 29 फरवरी (ट्रिन्यू)
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा ने शनिवार को कहा कि सुशासन के लिए समर्पित और ईमानदार राजनेताओं व योग्य एवं कुशल अधिकारियों का सामंजस्य बेहद जरूरी है।
एनएन वोहरा ने शनिवार को एक कार्यक्रम में मणिपुर कैडर के 1974 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जरनैल सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘विद फोर प्राइम मिनिस्टर्स माय पीएमओ जर्नी’ का विमोचन करते हुए यह बात कही। जरनैल सिंह 1996 से 2004 तक पीएमओ में थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वोहरा ने कहा कि गवर्नेंस शासन विधि की वह कार्यप्रणाली है जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधि नियुक्त जनसेवकों की मदद से चीजों को आगे की ओर ले जाते हैं।
ऑपरेशन ब्लू स्टार और 2 प्रधानमंत्रियों की हत्या वाले दशक के बारे में बात करते हुए वोहरा ने कहा कि यह भारतीय इतिहास का सबसे अनिश्चितता वाला समय था, जब जन प्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्रियों ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया।

The post सुशासन के लिए राजनेताओं, शीर्ष अफसरों में तालमेल जरूरी : वोहरा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VAYKI2
via Latest News in Hindi

0 Comments