नयी दिल्ली, 29 फरवरी (एजेंसी)
निर्भया गैंगरेप और हत्या के दोषियों ने एक बार फिर फांसी से बचने की कोशिश शुरू कर दी है। चारों दोषियों के 3 मार्च के डेथ वारंट पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए दोषी अक्षय सिंह और पवन कुमार ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत का रुख किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने अक्षय की याचिका पर तिहाड़ जेल अधिकारियों को 2 मार्च तक जवाब देने के निर्देश दिये हैं। याचिका में अक्षय ने दावा किया कि उसने राष्ट्रपति के समक्ष एक नयी दया याचिका दाखिल की है, जो अभी लंबित है। उसके वकील एपी सिंह ने कहा कि उसकी पहली दया याचिका को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया था और उसमें पूरे तथ्य नहीं थे। वहीं, पवन ने याचिका में दलील दी कि उसकी सुधारात्मक याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। चारों दोषियों- अक्षय, पवन, विनय कुमार और अक्षय कुमार को 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी देने का डेथ वारंट जारी किया जा चुका है।

 

The post निर्भया फांसी पर रोक के लिए फिर याचिका appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VKbeNR
via Latest News in Hindi

0 Comments