तिरुपति, 29 फरवरी (एजेंसी)
तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के विश्व प्रसिद्ध मंदिर का संचालन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने शनिवार को वर्ष 2020-2021 के लिए अपना बजट पेश किया। देवस्थानम के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बजट प्रस्ताव में वित्त वर्ष के दौरान कुल 3,310 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। देवस्थानम के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अनुमान है कि कुल आय में भक्तों द्वारा नकद चढ़ावे के रूप में 1,351 करोड़ रुपये आएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों में जमाओं पर ब्याज से 706 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मंदिर में विशेष प्रवेश टिकट और 300 रुपये कीमत वाले ऑनलाइन टिकट सहित विभिन्न प्रकार की पूजा के लिए टिकटों की बिक्री से 302 करोड़ रुपये की आय हो सकती है, जबकि लड्डू ‘प्रसादम’ से लगभग 400 करोड़ रुपये की आमदमी होने का अनुमान है।

मानव बाल की नीलामी से मिलेंगे 106.7 करोड़
देवस्थानम के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने बताया कि मानव बाल की नीलामी से 106.7 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। मंदिर में लाखों श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने के लिए बाल चढ़ाते हैं। देवस्थानम के आवास और विवाह भवन के आवंटन से करीब 110 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है।

 

The post तिरुपति को 3,310 करोड़ रुपये आमदनी की उम्मीद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ceAi5j
via Latest News in Hindi

0 Comments