सीएए विरोधी प्रचार में सरकारी खजाने से कितना खर्च किया
कोलकाता, 29 फरवरी (एजेंसी)
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में विज्ञापन के लिए सरकारी निधि के कथित दुरुपयोग को लेकर जानकारी मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्यपाल ने इस प्रचार को मंजूरी देने वाले अधिकारियों से भी जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के कार्यालय ने सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है और उन्हें सीएए विरोधी प्रचार पर खर्च किए गए धन के मामले में विस्तृत जानकारी देने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि धनखड़ ने नो सीएए, नो एनआरसी, नो एनपीआर के विज्ञापन पर ‘करोड़ों रुपये’ खर्च किये जाने पर आपत्ति जताई है।
The post सीएए विरोधी प्रचार में सरकारी खजाने से कितना खर्च किया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ToY9ql
via Latest News in Hindi
0 Comments