सेंट लुई, 10 फरवरी (एजेंसी)
भारत की द्रोणवल्ली हरिका ने पूर्व विश्व चैम्पियन अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक को केर्न्स कप शतरंज के तीसरे दौर में हराया। कोनेरू हम्पी ने विश्व चैम्पियन चीन की जू वेंजुन के साथ 22 चालों में ड्रा खेला। हरिका 3 दौर के बाद यूक्रेन की मारिया एम और रूस की कैटरीना लागनो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। चौथे दौर में हरिका का सामना अमेरिका की इरिना से होगा।

The post हरिका ने पूर्व विश्व चैम्पियन कोस्तेनियुक को हराया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OJfWXQ
via Latest News in Hindi

0 Comments