लिंकन, 10 फरवरी (एजेंसी)
भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ की तैयारी पुख्ता करते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ ड्रा रहे 4 दिवसीय मैच में भारत ए के लिये नाबाद 101 रन बनाये। न्यूजीलैंड ए ने 9 विकेट पर 386 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ए ने 5 विकेट पर 467 रन बना लिये थे जब चौथे दिन मैच ड्रा पर छूटा। इसके साथ ही भारत ए के दौरे का भी अंत हो गया। रहाणे 148 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले मैच में दोहरा शतक जमाने वाले शुभमान गिल ने तीसरे दिन दूसरा शतक पूरा किया था। उन्होंने 136 रन की पारी खेली।

The post न्यूजीलैंड ए के खिलाफ ड्रा टेस्ट में रहाणे का शतक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38gZmGn
via Latest News in Hindi

0 Comments