शाहीन बाग के शूटर को दी जाए दोगुनी सजा : केजरीवाल
नयी दिल्ली (एजेंसी) : दिल्ली के सीएम एवं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन स्थल पर गोली चलाने वाला यदि उनकी पार्टी से संबंधित है तो उसे दोगुनी सजा दी जानी चाहिए। केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं अमित शाह से आग्रह करना चाहता हूं कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न करें।’ केजरीवाल ने कहा, ‘मैं अमित शाह को किसी भी विषय पर बहस करने की चुनौती देता हूं और दिल्लीवासी जानना चाहते हैं कि वे भाजपा को वोट क्यों दें।’
The post शाहीन बाग के शूटर को दी जाए दोगुनी सजा : केजरीवाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OLIO1F
via Latest News in Hindi
0 Comments