नयी दिल्ली (ट्रिन्यू) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल को अब दिल्ली वालों को अपने से मुक्ति दे देनी चाहिए। दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र के महरम नगर में भाजपा प्रत्याशी मनीष सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने कहा, केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली बदली है, मैं भी कहता हूं कि दिल्ली बदली है लेकिन अब आपने दिल्ली की शांति और विकास को समाप्त किया है। अब दिल्ली में धरना, हिंसा और आगजनी होती है। अब दिल्ली लड़-लड़कर थक गई है। इसलिए केजरीवाल को दिल्ली का पीछा छोड़ देना चाहिए।

The post खट्टर बोले- दिल्ली का अब पीछा छोड़ें केजरीवाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UzTfsR
via Latest News in Hindi

0 Comments