चंडीगढ़, 5 फरवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा ली गई न्यायिक अधिकारियों की भर्ती में केवल 27 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बेशक, इंटरव्यू क्वालिफाई करने में 69 उम्मीदवार कामयाब हुए, लेकिन एचसीएस (ज्यूडिशियरी) पदों के लिए चयन 27 का ही हुआ है। आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित किए नतीजों में क्वालिफाई हुए सभी 69 युवाओं के रोल नंबर थे।
इसके चलते दुविधा की स्थिति बनी रही। यह माना गया कि सभी 69 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, लेकिन बुधवार को आयोग तथा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की भर्ती शाखा ने स्थिति स्पष्ट की। भर्ती ब्रांच ने स्पष्ट कहा है कि नियमों के अनुसार मैरिट तय हुई और मैरिट में आए 27 उम्मीदवारों को चयन-पत्र जारी होंगे।
एचसीएस (ज्यूडिशियरी) के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों में श्वेता शर्मा, शिवांगी गर्ग, प्रिया गुप्ता, हरलीन कौर, निधी, अंशुमान, विशाल, अंजली नरवाल, जपजी सिंह, अनुभा जिंदल, रवनीत, अमित अहलावत और गौरी नारंग का नाम शामिल है। इनमें आखिरी स्कोर 551.25 रहा। इस वर्ग में कुल 38 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया था। एससी-हरियाणा वर्ग में देवांशी जनमेजा, रूपम और सरिका का चयन हुआ है। इस वर्ग में 513.88 स्कोर पर चयन किया गया है। बीसी-ए हरियाणा में विकास, अभिषेक वर्मा और उदिता का चयन हुआ है। इस वर्ग में मैरिट 502.88 रही। बीसी-बी में मैरिट 503.50 रही। अन्य वर्ग में विकास यादव और ज्योति का चयन हुआ है।

107 पदों के लिए शुरू हुई थी भर्ती प्रकि्रया
आयोग द्वारा कुल 107 पदों के लिए 2017 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। एचसीएस ज्यूडिशियरी का पेपर लीक होने की वजह से यह भर्ती विवादों में पड़ गई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की निगरानी में नये सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। लिखित परीक्षा में कुल 1282 उम्मीदवार मैरिट सूची में स्थान पाने में कामयाब रहे। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू की गई।

The post इंटरव्यू में 69 पास, चयन केवल 27 का appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39a7U1O
via Latest News in Hindi

0 Comments