आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि जल ही जीवन है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा का होना बेहद आवश्यक है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप आवश्यकता से अधिक पानी पीने लग जाए। जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

कुछ लोग हाइड्रेट रहने के लिए प्यास न लगने पर भी पानी पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए प्यास लगने पर पानी पीएं या फिर आप यह सुनिश्चित करें कि आप दिन में आठ से दस गिलास पानी पी रहे हैं। इससे ज्यादा पानी आपकी सेहत के लिए ठीक है। हां, अगर आप सारा दिन धूप में घूमते हैं तो आपके शरीर की पानी की जरूरत अधिक होगी।

जब आप जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं तो इससे शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन गड़बड़ा जाता है, जिससे शरीर के भीतरी अंग जैसे किडनी व हार्ट आदि की कार्यप्रणाली पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

आपका पेशाब भी शरीर में पानी के स्तर के बारे में बताता है। पेशाब का रंग गहरा होने का अर्थ है कि आपको अधिक पानी पीने की जरूरत है। ठीक इसी तरह, अगर आपके पेशाब का रंग एकदम साफ है तो यह बताता है कि आप जरूरत से ज्यादा हाइड्रेड हैं। याद रखें कि हाइड्रेशन का हेल्दी स्तर तब होता है जब आपके पेशाब का रंग हल्का पीला हो।

सेहत के लिए प्रतिदिन लस्सी का सेवन होता है बहुत फायदेमंद



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TJXeoI
via Latest News in Hindi

0 Comments