एचएएल को मिली हल्के हेलीकॉप्टर बनाने की मंजूरी
लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के दौरान शुक्रवार को बंदूक थामे रक्षा मंत्री राजनाथ तथा उसमें देखते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। -प्रेट्र
लखनऊ, 7 फरवरी (एजेंसी)
हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को शुक्रवार को डिफेंस एक्सपो में अपने लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) के लिये इनीशियल आपरेशनल क्लीयरेंस (आईओसी) प्राप्त हो गया। इससे एलयूएच के उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है। एचएएल के मुख्य प्रबंध निदेशक आर. माधवन ने यह आईओसी दस्तावेज डीआरडीओ के चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी के हाथों प्राप्त किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। माधवन ने कहा, ‘यह एचएएल के लिये यादगार लम्हा है। एचएएल तयशुदा समय-सीमा में अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’ लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर एक हल्का और फुर्तीला हेलीकॉप्टर है। इसे देश में ही डिजाइन और विकसित किया गया है ताकि भारतीय सेना और वायुसेना की संचालनात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। एलयूएच जल्द ही चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों के पुराने बेड़े की जगह लेगा। इसके अलावा, एक्सपो में एचएएल ने 3 और समझौते भी किये।
परिणाम देने लगी हैं नीतियां : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सरकार की नीतियां अब परिणाम देने लगी हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत वर्ष 2024 तक रक्षा निर्यात को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।
The post एचएएल को मिली हल्के हेलीकॉप्टर बनाने की मंजूरी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39fhAYQ
via Latest News in Hindi
0 Comments