दिल्ली चुनाव के बाद सुनवाई
दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को तिरंगा थामे एक मुस्िलम युवती। -प्रेट्र
नयी दिल्ली, 7 फरवरी (एजेंसी)
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनों के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई 10 फरवरी को करेगा क्योंकि वह मामले की शुक्रवार को सुनवाई करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को ‘प्रभावित’ नहीं करना चाहता। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मतदान होगा और अब मामले पर सोमवार को सुनवाई होगी। जस्टिस एसके कौल और जस्टिस के एम जोसेफ की पीठ ने कहा, ‘हम इस बात को समझते हैं कि वहां समस्या है और हमें देखना होगा कि इसे कैसे सुलझाया जाए। हम सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगे। तब हम बेहतर स्थिति में होंगे।’
पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वह सोमवार को इस बात पर बहस करने के लिए तैयार होकर आएं कि इस मामले को दिल्ली हाई कोर्ट को वापस क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट वकील अमित साहनी की अपील पर सुनवाई कर रहा है। साहनी ने कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग पर यातायात की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश देने के वास्ते हाई कोर्ट का रुख किया था। 15 दिसंबर से मार्ग अवरुद्ध है।
उधर, सुप्रीम कोर्ट ने ‘शाहीन बाग में 30 जनवरी को एक शिशु की मौत के मद्देनजर प्रदर्शनों और धरनों में बच्चों और शिशुओ को लाने से रोकने’ को लेकर स्वत: संज्ञान लिया।’ इस मामले पर चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता में 10 फरवरी को सुनवाई होगी।
The post दिल्ली चुनाव के बाद सुनवाई appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38l8zNG
via Latest News in Hindi
0 Comments